फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of an infant found floating in water filled pit

Farrukhabad News: गड्ढे में भरे पानी में उतराता मिला शिशु का शव

Fri, 06 Oct 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an infant found floating in water filled pit
शमसाबाद। गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में नवजात शिशु का शव उतराता मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ढाईघाट रोड पर बूढ़ी गंगा में आई बाढ़ का पानी अभी भी गड्ढों में भरा है। शुक्रवार को राहगीर वहां से गुजरे तो एक गड्ढे में नवजात शिशु का शव उतराता देखा। मौके पर अन्य लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसओ बलराज भाटी व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को गड्ढे से निकाल कर जांच की। शिशु कन्या निकली। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर होने के कारण शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed