फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a young man found floating in the water of a sugar mill

Farrukhabad News: चीनी मिल के पैनल के पानी में तैरता मिला युवक का शव

Mon, 10 Jul 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found floating in the water of a sugar mill
कायमगंज। चीनी मिल के इंजेक्शन पैनल के पानी मे एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक के मोबाइल के जरिये सीओ सोहराब आलम ने परिजनों से बात कर शव की शिनाख्त की। युवक चीनी मिल में काम करने आया था।
विज्ञापन

चीनी मिल के इंजेक्शन पैनल से होकर मिल का पानी निकलता है। यह पैनल काफी गहरा है। सुबह मिल का एक कर्मचारी मिल हाउस के पीछे शौच के लिए गया। बाद में उसका शव पैनल में शव तैरता हुआ दिखाई दिया। चेहरे पर चोट के निशान भी थे। सूचना पर सीओ सोहराब आलम व इंस्पेक्टर जेपी पाल मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। युवक के पास मिले मोबाइल की सिम निकालकर सीओ ने युवक की बहन वर्षा जायसवाल व पत्नी सुधा जायसवाल से बात की। उन्होंने युवक की शिनाख्त 40 वर्षीय भाई बबलू पुत्र राधेश्याम निवासी मोहल्ला कुमारन टोला थाना गोला, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में की। बताया कि बबलू कायमगंज चीनी मिल में किसी कर्मचारी के कहने पर आठ जुलाई को घर से काम करने गया था। बबलू के दो छोटे पुत्र प्रिंस और हर्षित हैं। सीओ ने बताया प्रथम दृष्टया तो हादसा ही नजर आ रहा है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बहन वर्षा जायसवाल ने बताया कि वे नोएडा स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करतीं है। भाई बबलू और भाभी सुधा भी उनके साथ रहती थीं। बबलू वहीं शटरिंग का काम करता था। करीब दो माह पहले उनकी मां का स्वास्थ्य खराब हो गया था। इसके बाद 25 दिन पहले मां की मौत हो गई। इससे सभी लोग नोएडा से अपने घर गोला आ गए थे। नोएडा में बबलू की कायमगंज के एक चीनी मिल कर्मी से काम के सिलसिले में बातचीत हुई थी। जब बबलू भी गोला रहने लगे तो उसी कर्मचारी से बात होने के बाद आठ जुलाई को बबलू घर से काम के सिलसिले में कायमगंज चीनी मिल गए थे। उन्होंने कहा कि उस कर्मचारी से बातचीत के बाद ही बहुत सी बात सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल हाउस में मरम्मत कार्य चल रहा है। जिस सेक्शन में बबलू का शव मिला है। वहां के इंचार्ज का कहना है कि वह उनका कर्मचारी नहीं था। दो दिन से मिल में रह रहे बबलू के शव को हर किसी ने पहचान करने से इन्कार कर दिया। जिसके माध्यम से वह यहां तक आया, वह भी सामने आने को तैयार नहीं है। कॉल डिटेल से सारा मामला सामने आ जाएगा। मिल के सीसीओ प्रमोद कुमार व चीफ केमिस्ट वीसी यादव का कहना है कि बबलू की कर्मचारी के तौर पर कोई एंट्री नहीं है। जब वह किसी कर्मचारी के साथ आया है उसे सामने आना चाहिए। वह बताए कि वह इंजेक्शन पैनल तक कैसे कोई पहुंचा। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed