{"_id":"604627f58ebc3ec44552f640","slug":"daughters-winning-in-competitions-were-rewarded-farrukhabad-news-knp6162953135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
आरपी इंटर कालेज में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देतीं प्रबंधक पुष्पा सिंह।
- फोटो : FARRUKHABAD
प्रतियोगिताओं में विजयी रहीं बेटियां पुरस्कृत
कमालगंज। आरपी इंटर कालेज में नारी सशक्तीकरण के क्रम में आयोजित निबंध, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को कालेज की प्रबंधक पुष्पा सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बालिकाएं भी बालकों के समान हर क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकती हैं। इस सोच को सुदूर गांवों तक पहुंचाने की जरूरत है। इस अवसर पर मानसी पाल, आराधना, सुरभि, ज्योति, प्रियांशी, कंचन को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह, डॉ. आशीष सिंह, दशरथ सिंह, मुंशीलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, प्राथमिक विद्यालय भटपुरा में आयोजित संगोष्ठी में प्रधानाध्यापक देवेश यादव ने कहा कि कोई भी बेटी विद्यालय में नामांकन से न छूटने पाए। बालिकाओं को स्कूल समय में घर का काम कराने के बजाय नियमित रूप से स्कूल भेजना चाहिए। सत्यम दुबे, योगेंद्र, मोहिनी, अर्चना, गीता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरान गढ़िया में प्रधानाध्यापक मुजफ्फर हुसैन ने सफाईकर्मी रेखा, रसोइया गंगा देवी व सीमा को उपहार देकर सम्मान से नवाजा। गांव सिंधौली में प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।
कन्या प्राथमिक विद्यालय कमालगंज में प्रधानाध्यापक ममता औदीच्य ने महिला अभिभावकों का माल्यार्पण किया। कमालगंज थाने में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अनिल कुमार, सीओ अजेय शर्मा व प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह की मौजूद रहे।