फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Daughters increased the pride of the district by winning medals in Taekwondo

Farrukhabad News: ताइक्वांडो में पदक जीतकर बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान

Sun, 09 Mar 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Daughters increased the pride of the district by winning medals in Taekwondo
जीत के बाद मेडल दिखातीं विजेता खिलाड़ी। - फोटो : जीत के बाद मेडल दिखातीं विजेता खिलाड़ी।
फर्रुखाबाद। खेलो इंडिया की ओर से लखनऊ में आयोजित महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने जिले का परचम फहाराया। बेटियों ने मेडल जीतकर जताया कि वह किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

विश्व महिला दिवस पर खेलो इंडिया की ओर से उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान बाबू केडी सिंह स्टेडियम लखनऊ में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जिले से चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर 62 किलोग्राम भार वर्ग में श्रद्धा त्रिपाठी ने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को शिकस्त देकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर 49 किलोग्राम भारवर्ग में भूमि तिवारी ने कांस्य जीता।
विज्ञापन

टीम के साथ गए आर्मी स्कूल के कोच साहिल मान ने बेटियों की कामयाबी पर बधाई दी। जीतकर वापस लौटने पर परिजनों के साथ ही कोच ओर सहखिलाड़ी गदगद दिखे। सभी ने बेटियों की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मिंटू तिवारी, शिवांश, अथक, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed