फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Data of 656 students suspicious

जांच में 656 छात्रों का डाटा निकला संदिग्ध

Fri, 10 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Data of 656 students suspicious
फर्रुखाबाद। पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन किए गए आवेदनों की जांच स्टेट एनआईसी लखनऊ द्वारा किए जाने पर 656 छात्रों का डाटा संदिग्ध निकला है। वहां से सूची आने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने डीआईओएस को डाटा की जांच कराकर सही कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इनको विद्यालय स्तर से अग्रसारित किया गया। लखनऊ में एनआईसी में डाटा की जांच हुई तो जिले के 60 विद्यालयों के सामान्य वर्ग के कुल 552 छात्रों और अनुसूचित जाति के 104 छात्रों का डाटा में गड़बड़ी पाई गई। इससे 656 छात्रों का डाटा संदिग्ध होने की रिपोर्ट आई है। डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालयों को सूची भेज कर जांच कराकर डाटा सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 217 विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने स्कूल भवनों की जियो टैगिंग कराई गई थी। इसमें प्रधानाचार्यों ने लापरवाही बरती। ज्यादातर ने विद्यालय परिसर की जगह साइबर कैफे या घर से जियो टैगिंग कर दी। इससे पिछली साल की अपेक्षा इस साल 122 विद्यालयों की जियो टैगिंग में भिन्नता मिली। यूपी बोर्ड के सचिव ने डीआईओएस को स्कूल भवनों की ठीक से जियो टैगिंग कराने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने दोबारा ठीक से जियो टैगिंग कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 विद्यालयों ने कक्षा छह से आठ तक के 1204 छात्र-छात्राओं का डाटा डीबीटी पर अभी तक अपलोड नहीं कराया है। डाटा अपलोड न होने से इन छात्रों को यूनिफार्म आदि का धन मिलने में देरी हो रही है। बीईओ की रिपोर्ट पर डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने प्रधानाचार्यों को जल्द डाटा अपलोड करने के आदेश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed