{"_id":"617c39ba98d4eb24b778c041","slug":"dap-farrukhabad-news-knp6611969118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद न मिलने से किसानों ने पीसीएफ प्रबंधक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद न मिलने से किसानों ने पीसीएफ प्रबंधक को घेरा
विज्ञापन
कृषक सेवा केंद्र अमृतपुर में किसानों से बात करते पीसीएफ के जिला प्रबंधक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। पीसीएफ के कृषक सेवा केंद्र पर खाद न मिलने से नाराज किसानों ने निरीक्षण को पहुंचे पीसीएफ प्रबंधक को घेर जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना पर एआर कोऑपरेटिव ने कृषक सेवा केंद्र पर खाद पहुंचाने के निर्देश दिए।
अमृतपुर कृषक सेवा केंद्र पर मात्र 18 बोरी खाद ही उपलब्ध थी, जो बांट दी गई। इसके बाद खाद लेने पहुंचे किसानों को सचिव हरिओम मिश्रा ने खाद न होने की जानकारी दी। जिससे गुस्साए किसान हंगामा करने लगे। कहा कि सभी समितियों पर खाद आ गई है, तो यहां क्यों नहीं मिलेगी। सूचना पर पीसीएफ जिला प्रबंधक मोहित गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से कहा कि एआर कोऑपरेेटिव ने यहां खाद भेजने से मना कर दिया था, इसीलिए खाद नहीं आ पाई।
किसानों के घेराव करने पर पीसीएफ जिला प्रबंधक ने एआर कोऑपरेटिव को जानकारी दी। इसके बाद खाद भेजने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। एआर कोऑपरेटिव विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 30 मीट्रिक टन डीएपी भेजने की उन्होंने अनुमति दे दी है। खाद पहुंचते ही वितरण किया जाएगा। खाद लेने के लिए रामबख्श, रामप्रताप, ज्ञान सिंह, सचिन, प्रमोद, मनोज सहित करीब 100 किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमृतपुर में स्थित साधन सहकारी समिति पर 600 बोरी डीएपी भेजी गई। खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लाइन लग गई। सचिव रविदत्त दीक्षित ने क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को ऋण पर 250 बोरी डीएपी वितरित की। नगद दामों पर खाद नहीं दी।