फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Danger on the job of education to accommodate friends

समायोजित शिक्षामित्रों की नौकरी पर खतरा

Fri, 26 Jun 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 26 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2011 में शिक्षामित्र कोटे से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद
विज्ञापन
मूल विद्यालय में शिक्षामित्र पदों पर तैनाती पाने के बाद शिक्षक पदों पर समायोजित हुए शिक्षामित्रों की नौकरी खतरे में है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने इस तरह के शिक्षामित्रों की नियुक्तियां तत्काल निरस्त करने का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।

परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को बीटीसी एवं विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण 2007, 2008 एवं 2010 में देने के लिए 10 फीसदी कोटा निर्धारित किया गया था। कई शिक्षामित्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इस दौरान अध्यापक पात्रता परीक्षा का पेंच फंस गया। इस कारण प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों की नियुक्तियां अधर में लटक गई थीं। इनको मूल विद्यालय में शिक्षामित्र

के पदों का कार्यभार भी नहीं दिया गया। 14 अगस्त 2012 को कोटे से चयनित वर्ष 2007, 2008 एवं 2010 में  बीटीसी प्रशिक्षण उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परिषदीय स्कूलों में उनके मूल शिक्षामित्र के पदों पर कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश जारी हुआ। शिक्षामित्र कोटे से बीटीसी प्रशिक्षण 2011 उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को दोबारा उनके मूल विद्यालय में पद पर कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश जारी नहीं हुआ। ऐसे बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों की नियुक्ति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने के

उपरांत परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक पर नियुक्ति की प्रक्रिया संचालित रही। ऐसे में 2011 के प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को दोबारा शिक्षामित्र के पद पर उनके पूर्व विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराने का शासन ने कोई निर्णय नहीं लिया। फिर भी कई जिलों में वर्ष 2011 में बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों को मूल विद्यालयों में शिक्षामित्रों के पद पर

कार्यभार ग्रहण करा दिया गया। इनको सहायक अध्यापकों के पदों पर समायोजित भी कर दिया गया। इस तरह के शिक्षामित्रों की नियुक्तियां तत्काल निरस्त करने का आदेश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया है। सचिव का आदेश आने से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वर्ष 2011 में कोटे के तहत

बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद दोबारा शिक्षामित्र के पद का कार्यभार ग्रहण करने और शिक्षक पदों पर समायोजित होने वाले शिक्षामित्रों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। प्रभारी डायट प्राचार्य भगवत पटेल ने बताया कि सचिव का पत्र आया है। 2011 में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षामित्रों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed