{"_id":"5fa6a0068ebc3e9ba3266469","slug":"dabish-in-search-of-sp-president-too-went-jail-farrukhabad-news-knp5929275140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें, दो साथी जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें, दो साथी जेल गए
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष की तलाश में दबिश, दो साथी जेल गए
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने व पुलिस को जूते की नोक पर रखने की बात कहने वाले सपा जिलाध्यक्ष की तलाश में पुलिस की छह टीमों ने कई स्थानों पर दबिशें दीं। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरे मामले को शासन के संज्ञान में लेने पर डीएम व एसपी ने शुक्रवार रात बैठक कर रणनीति बनाई।
भाजपा नेता व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने शुक्रवार रात मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व कस्बे में जुलूस निकाल कर शासन प्रशासन को सबक सिखाने की चुनौती देने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी, अब्दुल्ला, मुसब्बर,इलू, गुलजार, शकील उर्फ पप्पू, मन्ना, आजम, मसूद, शकेब, मेराज, एजाज, गुड्डू, नहीम, रेहान, आदिब पठान सहित 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
जमानत पर छूटने के बाद 31 अक्तूबर को सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी ने घर के पास जनसभा मे पुलिस को जूते की नोक पर रखने की बात कही थी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया था। शासन ने सपा जिलाध्यक्ष सहित सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार रात ही डीएम मानवेंद्र सिंह ने एसपी डॉ. अनिल मिश्रा के साथ बैठक कर कार्रवाई व कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति तैयार की। पुलिस ने रात में दबिश देकर मोहल्ला कोटला निवासी रेहान, मोहल्ला काजी टोला निवासी मुसब्बर को गिरफ्तार कर लिया।
सपा जिलाध्यक्ष के सभी ठिकानों पर रात भर दबिशें दी गईं। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। एसओ आरके रावत ने डेढ़ सेक्शन पीएसी व पुलिस के साथ शनिवार को रूटमार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने को कहा। कस्बे में जगह-जगह पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है।
इन छह टीमों को लगाया गया
एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर की अगुुवाई में छह टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया है। पहली टीम में एसओ आरके रावत, दरोगा अच्छेलाल, दूसरी टीम में दरोगा अमित कुमार, विक्रम सिंह, तीसरी टीम में थाना नवाबगंज के दरोगा एहसान उल्लाह खान, दयामहेश, चौथी टीम में कायमगंज कोतवाल डॉ. विनय प्रकाश राय, पांचवी टीम में एसओ कंपिल जेपी यादव, छठी टीम में एसओ मेरापुर धर्वेंद्र कुमार को लगाया गया है।
इन स्थानों पर दीं दबिशें
थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमली दरवाजा, काजी टोला, कोटला, गांव अलीपुर, मोहल्ला सैदवाड़ा, मोहल्ला गढ़ी, बाजार कला, घटियापुर।
सपा जिलाध्यक्ष पर दर्ज है तीन मुकदमे
सपा जिलाध्यक्ष पर जनपद अलीगढ़ में वर्ष 2002 में बलवा, जानलेवा हमले व सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा सिविल लाइन थाने में दर्ज है। दूसरा मुकदमा 31 अक्तूबर को मोहल्ला कोटला निवासी महिला ने जानलेवा हमले व छेड़छाड़ का दर्ज कराया था। तीसरा मुकदमा शुक्रवार को पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने दर्ज कराया है।
सपा जिलाध्यक्ष की लोकेशन कायमगंज मिली
सपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ने सर्विलांस टीम के इंस्पेक्टर सुरेश व एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा को अलग से लगाया है। टीम ने उनके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो अंतिम लोकेशन कायमगंज क्षेत्र की मिली। एसओजी ने शनिवार को कायमगंज के एक सपा नेता के घर दबिश दी, लेकिन नदीम वहां नहीं मिले। एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि लगातार दबिशें दी जा रहीं हैं। खुफिया विभाग को भी सादे कपड़ों में शमसाबाद कस्बे में लगाया गया है।
सोमवार को नदीम को कोर्ट में हो सकते हैं हाजिर
नदीम फारूकी के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज होने पर साथी वकीलों ने कचहरी गुपचुप बैठक की। बैठक में तय किया गया कि सोमवार को बिना भीड़भाड़ के गुपचुप तरीके से नदीम को कोर्ट में हाजिर करा दिया जाए। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है।