फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dabban's statement recorded in fake affidavit case

Farrukhabad News: फर्जी शपथपत्र के मामले में डब्बन के बयान दर्ज

Thu, 05 Dec 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dabban's statement recorded in fake affidavit case
फर्रुखाबाद। अपहरण के मुकदमे में फर्जी शपथपत्र दाखिल करने के मामले में अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के फतेहगढ़ कोतवाली में बयान दर्ज किए गए। पूर्व कोतवाल व वर्तमान कोतवाल ने उससे काफी देर भी पूछताछ की।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना पुलिस ने अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ अक्तूबर 2024 में फर्जी शपथपत्र प्रस्तुत करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मोहल्ला गोला कोहना निवासी वकील राजीव कुमार, मोहल्ला मछली टोला निवासी वकील बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री उर्फ टिल्लू, गांव याकूतगंज निवासी स्टांप वेंडर ज्ञान प्रकाश गुप्ता को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में कहा गया था कि अनुराग दुबे के नाम से वेंडर के यहां से स्टांप खरीदा गया। अपहरण के मुकदमे में अनुराग के बिना आए उनके हस्ताक्षर प्रमाणित कर नोटरी की गई थी। जांच में शपथ पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मुकदमे में बुधवार को अनुराग दुबे उर्फ डब्बन बयान देने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचा। पूर्व कोतवाल जीएच वर्मा और वर्तमान कोतवाल सत्यप्रकाश ने डब्बन के बयान दर्ज किए। इस दौरान सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed