{"_id":"61608fd68ebc3ed32c1b504a","slug":"dabban-farrukhabad-news-knp6571515174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के भाई डब्बन कासगंज जिला जेल स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता के भाई डब्बन कासगंज जिला जेल स्थानांतरित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता के भाई डब्बन को कासगंज जेल स्थानांतरित किया गया है। शुक्रवार रात को कड़ी सुरक्षा में उनको जिला जेल से ब्रज वाहन से ले जाया गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे ने ठेकेदार हत्याकांड में 14 जुलाई को कोर्ट में समर्पण कर दिया था। उनको जिला जेल से मैनपुरी जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को शहर कोवताली के व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल पर जानलेवा हमले के 10 अक्तूबर 2020 के मुकदमे में 24 अक्तूबर को अयोध्या के आश्रम से गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया था। इसके बाद अनुराग दुबे व ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन के खिलाफ दो-दो मुकदमे में फतेहगढ़ व मोहम्मदाबाद कोतवाली दर्ज हुए थे।
शुक्रवार को अनुराग दुबे डब्बन कोर्ट में दो मुकदमों में रिमांड पर पेेश हुए थे। कोर्ट से उनको न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया था। देर शाम अनुराग दुबे उर्फ डब्बन का जिला जेल फतेहगढ़ से जनपद कासगंज जिला जेल स्थानांतरण का आदेेश शासन से आ गया। आदेश आते ही रात को पुलिस लाइन से ब्रजवाहन जिला जेल के लिए रवाना कर दिया गया। जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक राम धनी ने बताया कि अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को कासगंज जिला जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।