फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crying of water from the member of the commission

आयोग की सदस्य से मरीजों ने रोया पानी का रोना

Wed, 07 Jul 2021 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Crying of water from the member of the commission
आयोग की सदस्य से रोया पानी का रोना
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल से मरीजों ने पानी का रोना रोया। इस पर उन्होंने सीएमएस से नाराजगी जताई। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक से हालचाल जाना। अधिकारियों को आरोपी पर सख्त कार्रवाई तथा महिला सुरक्षा में कोई कमी न छोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मिथलेश अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं। सेंटर प्रशासक देवांश प्रिया सेठी के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट और जिला प्रोबेशन अधिकारी को आरोपी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि महिला सुरक्षा हर हाल में होनी ही चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने लोहिया महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वह कोरोना वैक्सीन सेेंटर पहुंचीं। कर्मचारियों और वैक्सीन लगवाने आए लोगों से बातचीत की। इसके बाद वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलीं। मरीजों ने कहा कि यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली चले जाने पर जेनरेटर भी नहीं चलता। इस पर सदस्य ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी से जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि जेनरेटर चला दिया जाता है। हो सकता है कभी देर हो गई हो। इसमें सुधार किया जाएगा। वाटर कूलर गुरुवार तक सही करवा दिया जाएगा। उन्होंने ओटी, प्रसव रूम, ओपीडी आदि का निरीक्षण भी किया। सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed