फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crisis on stipend and fee reimbursement of 2500 students of B.Ed

Farrukhabad News: बीएड के 2500 विद्यार्थियों के वजीफा व फीस प्रतिपूर्ति पर संकट

Mon, 13 Mar 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crisis on stipend and fee reimbursement of 2500 students of B.Ed
फर्रुखाबाद/कमालगंज। बीएड प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत जिले के करीब 2500 विद्यार्थियों के वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति पर संकट आ गया है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों का विवरण सत्यापित न किए जाने से ऑनलाइन प्रणाली में वर्तमान स्थिति के कालम में आवेदन निरस्त होना दर्शाया जा रहा है। इसको लेकर विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन

बीएड प्रथम सेमेस्टर में 51250 रुपये फीस जमा कर दाखिला लेने वाले छात्र वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर परेशान हैं। जिले में करीब 2500 छात्र प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली में सभी छात्रों के आवेदन में वर्तमान स्थिति (करेंट स्टेटस) के कालम में निरस्त ( रिजेक्टेड बाई डिस्ट्रक्टि स्कालरशिप कमेटी) लिखा आ रहा है। कारण(रीजन) वाले कालम में नाट वेरीफाई बाई अफिलिएटिंग एजेंसी अंकित है। इसको लेकर बीएड छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कॉलेजों को संबद्धता देने वाले विश्वविद्यालय से बीएड की मान्यता आदि का विवरण सत्यापित न किए जाने से समस्या आई है। बीएड छात्र रितिक ने कहा कि यह समस्या कई जिलों की बताई जा रही है। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा की ओर से इस समस्या को दूर कराने के लिए समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा गया पत्र भी सोशल मीडिया पर छात्रों ने डाला है। मसेनी फर्रुखाबाद की छात्रा प्रांजल, दीप्ति व एकता आदि ने शीघ्र ही समस्या दूर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी रेनू ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से छात्रों का डाटा प्रमाणित किए बिना ही भेज दिया गया है। निदेशालय से यह डाटा ऐसे ही फ्रीज कर दिया गया है, जो कि निरस्त दिखा रहा है। वित्तीय वर्ष समापन की ओर है। इस मामले में निदेशालय से जो भी निर्देश मिलेंगे, उनका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed