फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thousands of stolen goods from three seas

तीन सिपाहियों के सूने घरों से हजारों का सामान चोरी

Sun, 16 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 16 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thousands of stolen goods from three seas
पुलिस लाइन में निरीक्षण करते एएसपी अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन फतेहगढ़ में चोरों ने शनिवार की रात तीन सिपाहियों के सूने घरों के दरवाजे की कुंडी काटकर चोरी कर ली। सिपाहियों ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रतिसार निरीक्षक को खुलासे निर्देश दिए हैं। सिपाही विजय कमालगंज में तैनात हैं। इस समय वह पुलिस लाइन में रह रहा है। शनिवार को वह स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए गया था। शनिवार की रात चोरों ने उसके दरवाजे पर लगी कुंडी काट दी।
विज्ञापन


इसके बाद घर में रखा सामान बिखेर दिया। सिपाही जय कुमार अवकाश पर चल रहा है। उसके घर में भी ताला लगा था। मोहर सिंह का गैरजनपद तबादला हो गया है, जिस वजह से घर में ताला लगा था। तीनों सिपाहियों की कुंडी काटकर चोरों ने हजारों का सामन व नगदी चोरी कर ली। सिपाहियों ने घटना की रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया और मामले की सूचना प्रतिसार निरीक्षक राकेश प्रताप सिंह को दी। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने घटना की छानबीन की और कहा कि चोरी करने वाले बाहर के नहीं हैं।
विज्ञापन


आसपास के ही लोग हैं। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह लाइन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें और ऐसे लोगों की सूची बनाएं, जो जिले से बाहर तबादले पर जाने के बाद भी आवास नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक समिति गठित कर उसकी आख्या पर सरकारी कमरों को खाली करा दिया जाए। उन्होंने सिपाहियों के घर हुई चोरी के खुलासे के निर्देश दिए और कहा कि कार्रवाई न होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed