फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Those fights over trivial issues , several injured

मामूली बातों पर झगड़े लोग, कई घायल

Mon, 20 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 20 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Those fights over trivial issues , several injured
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कई घायल हो गए। एक घटना में
विज्ञापन
महिला समेत दो लोगों को मारपीट कर हमलावरों ने कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर से सामान चुरा लिया। सभी मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला रखा निवासी मुलायम सिंह रविवार को अपने गांव कंपिल के बौरा बंगशपुर गए थे। घर पर पत्नी लक्ष्मी और दो बच्चों के अलावा भाई नरायन थे। रविवार की रात गांव कठेरियान नगला

के कुछ लोग इनके घर में घुस आए। हमलावर नरायन से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। लक्ष्मी बचाने आईं तो इन्हें भी तमंचे की बटों से पीट दिया। इसके बाद हमलावरों ने कमरे में सभी को बंद कर दिया। सोमवार को जब मुलायम घर पर पहुंचे तो घटना का पता चला। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
आरोप लगाया कि हमलावर घर से 10 हजार रुपये  और घरेलू सामान चुरा ले गए हैं। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव नकदपुर निवासी फूल सिंह ने भाई नेकराम व इनकी पत्नी बसंती के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि पत्नी विटन्नी दरवाजे पर बैठी थी। भाई उसे गाली देने लगेे।  विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट कर दी। मां को पिटता देख पुत्र नकुल और पुत्री धनदेवी बचाने आईं  तो इनकी भी पिटाई कर दी। राजेपुर

प्रतिनिधि के अनुसार जिला मैनपुरी थाना व कस्बा भोगांव निवासी स्व. सुरेश कुमार की पुत्री रेखा ने पति अनीस, देवर सत्यपाल और सत्यवीर निवासी भरखा के खिलाफ एसपी के आदेश पर एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि उसका एक मकान रखा तिराहा फतेहगढ़ में है। वह पति के साथ इसी मकान में रहती थी। करीब पांच माह पहले पति

उसे भरखा ले आए। रविवार रात रेखा ने पति अनीस से रखा तिराहे वाले मकान में रहने की बात कही। इस पर पति और देवरों ने उसे पीट दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला कठेरियन नगला निवासी विजय बहादुर पाल रविवार को गांव में ही कन्हैयालाल के बेटे के तिलक से लौट रहे थे। साथ में पत्नी सरोजनी, भाभी राजरानी, बेटी राधा, प्रांशी, सपना, दिव्यांशी के अलावा कुलदीप निक्की, शालू भी थे। घर पहुंचने से पहले ही गांव के ही कुछ हमलावरों ने विजय बहादुर

को रोक लिया। हमलावरों ने इनको पीटना शुरू कर दिया। बचाने पर पत्नी समेत सभी को पीट दिया। इसके बाद जानमाल की धमकी देकर भाग गए। सोमवार की सुबह पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस को तहरीर दी गई। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। उधर, गांव घारमपुर निवासी गर्भवती रजनी पत्नी सतेंद्र दिवाकर को गांव के ही युवक ने रुपयों के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया।

जिला कन्नौज के गांव समधन निवासी गगन जाटव की शादी गांव पपियापुर निवासी रंजना के साथ हुई थी। होली से पहले रंजना का सास सरोजनी से विवाद हो गया। इस पर गगन ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी। इस पर रंजना दो बच्चों को लेकर अपने मायके आ गई थी। तब से वह अपने मायके में ही रह रही थी। सोमवार को पति पत्नी को बुलाने

ससुराल आया था। यहां विवाद होने पर ससुरालियों ने गगन के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस ने गगन का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। गगन ने बताया ससुर राजेंद्र और सालों ने उसके साथ जिला जेल चौराहा के पास मारपीट कर दी। फतेहगढ़ कोतवाली में पत्नी, ससुर और सालों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed