फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The two sides Ctkin sticks , seven injured

दो पक्षों में चटकीं लाठियां, सात घायल

Wed, 24 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 24 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
The two sides Ctkin sticks , seven injured
चोरी का आरोप लगाने पर शुरू हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां
विज्ञापन
चलीं। इसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंचे दरोगा के सामने भी लाठियां चलने लगीं। इससे वह लौट गए और पुलिस बल लेकर दोबारा आए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।

गांव तकीपुर गिहार बस्ती निवासी धर्मेंद्र पर पड़ोसी ने ट्रक से सामान चोरी करने का आरोप लगाया। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। धर्मेंद्र और पड़ोसी भारत के परिवार के लोगों में जमकर लाठियां चलने लगीं। इस मारपीट में एक पक्ष से भारत की पुत्री काजल, पत्नी गुड़िया और पुत्र राहुल घायल हो गया। दूसरे पक्ष से धर्मेेंद्र, शेरू, लल्ला और इनकी पत्नी

पूनम घायल हो गईं। जानकारी पर सुबह दरोगा दिनेश कुमार सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने पर दोनों पक्षों में दोबारा विवाद शुरू हो गया। इनके बीच फिर से लाठी डंडे चलने लगे। इस पर दरोगा कोतवाली लौट आए। इसके बाद पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। घायलों को कोतवाली लेकर आए। मेडिकल कराने के लिए सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया। पूनम की तहरीर पर काजल, अशोक व अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने एनसीआर दर्ज की गई है।

थाने के सामने सास और बहू में चलीं चप्पलें
घरेलू विवाद को लेकर थाने में शिकायत करने पहुंचीं सास और बहू का थाने के गेट पर विवाद हो गया। दोनों में चप्पलें चलने लगीं तो तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट होते देख महिला पुलिस कर्मी बाहर निकल आईं। यह और दोनों को पकड़ ले र्गइं। समझौता कराने के बाद इन्हें छोड़ दिया।

महरूपुर रावी निवासी सास और बहू में घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। वह बुधवार की दोपहर करीब एक बजे थाने में यह  एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करने पहुंचीं। थाने के गेट के बाहर दोनों में कहासुनी होने के बाद चप्पलें चलने लगीं। थाने गेट के बाहर सड़क पर मारपीट होती देख महिला पुलिस कर्मी आ गईं। यह   दोनों को पकड़ कर ले र्गइं। बाद में समझौता हो गया।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव छिछौनापुर निवासी श्रीदेवी ने अपने देवर शैतान सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसमेें कहा गया कि संपत्ति बंटवारे को लेकर देवर से विवाद हो गया था। देवर ने उसके और पति के साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गई। पति को जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed