फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The spark of bonfire fire 12 houses

अलाव की चिंगारी से 12 घरों में लगी आग

Sun, 26 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
The spark of bonfire fire 12 houses
ऊगरपुर कटरी में जली बाइक दिखाता बृजनंदन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ऊगरपुर कटरी में अलाव से निकली चिंगारी ने 12 घरों को जला दिया। इस अग्निकांड में ग्रामीणों की नगदी, बाइक समेत  लाखों का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। एक ग्रामीण की भैंस भी झुलस गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे बृजनंदन के घर पर उसके बच्चे अलाव जलाकर खेल रहे थे। इस दौरान निकली चिंगारी उसके छप्पर में जा गिरी। सुलगने के साथ ही छप्पर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


हवा चलने के चलते आग ने पड़ोस के जदुनाथ, घनश्याम, मनसुख, रामकिशन, रामदेव, श्यामबाबू, होतेलाल, माधवराम, सुनील कुमार, मुकेश कुमार और लालाराम के छप्परों को भी चपेट में ले लिया। धू-धू करती लपटों को देख ग्रामीण शोर-शराबा मचाते हुए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी। फायरब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर दोपहर करीब 1.30 बजे आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ग्रामीणों का घरेलू सामान और नगदी आदि जल गई।  माधवराम की भैंस भी झुलस गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर लेखपाल कनौजीलाल मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। उन्होंने प्रधान कनौजीलाल से कहा कि वह लोग अग्निपीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था कराएं। लेखपाल ने बताया कि अग्निपीड़ियों तो जल्द ही मुआवजा दिलवाया जाएगा। फिलहाल प्रधान से अग्निपीड़ितों को भोजन दिलवाने के लिए कह दिया है। वहीं अग्निपीड़ितों का कहना था कि आग से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed