{"_id":"58b313174f1c1bbf56830e26","slug":"the-spark-of-bonfire-fire-12-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव की चिंगारी से 12 घरों में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलाव की चिंगारी से 12 घरों में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
ऊगरपुर कटरी में जली बाइक दिखाता बृजनंदन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ऊगरपुर कटरी में अलाव से निकली चिंगारी ने 12 घरों को जला दिया। इस अग्निकांड में ग्रामीणों की नगदी, बाइक समेत लाखों का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। एक ग्रामीण की भैंस भी झुलस गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे बृजनंदन के घर पर उसके बच्चे अलाव जलाकर खेल रहे थे। इस दौरान निकली चिंगारी उसके छप्पर में जा गिरी। सुलगने के साथ ही छप्पर ने आग पकड़ ली।
हवा चलने के चलते आग ने पड़ोस के जदुनाथ, घनश्याम, मनसुख, रामकिशन, रामदेव, श्यामबाबू, होतेलाल, माधवराम, सुनील कुमार, मुकेश कुमार और लालाराम के छप्परों को भी चपेट में ले लिया। धू-धू करती लपटों को देख ग्रामीण शोर-शराबा मचाते हुए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी। फायरब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर दोपहर करीब 1.30 बजे आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ग्रामीणों का घरेलू सामान और नगदी आदि जल गई। माधवराम की भैंस भी झुलस गई।
सूचना मिलने पर लेखपाल कनौजीलाल मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। उन्होंने प्रधान कनौजीलाल से कहा कि वह लोग अग्निपीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था कराएं। लेखपाल ने बताया कि अग्निपीड़ियों तो जल्द ही मुआवजा दिलवाया जाएगा। फिलहाल प्रधान से अग्निपीड़ितों को भोजन दिलवाने के लिए कह दिया है। वहीं अग्निपीड़ितों का कहना था कि आग से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ।