फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspicion of a relationship teacher killed his brother

प्रेम संबंध के शक में शिक्षिका को उसके भाई ने मार डाला

Tue, 31 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of a relationship teacher killed his brother
घटना के बाद पहुंचकर मौके पर जांच कर रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुरैठी में अवैध संबंध के शक में शिक्षिका को उसके छोटे भाई ने फावड़े से काट डाला। हत्या करने के बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को वाकया बताया। खुद को बीटेक छात्र बताते हुए उसने हत्या की बात कबूली तो पुलिस भी सन्न रह गई। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुरैठी की रहने वाली प्रतिमा उर्फ स्वीटी (22) कस्बे में स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी। उसके छोटे भाई विक्रम उर्फ विक्की को शक था कि प्रतिमा का किसी व्यक्ति से प्रेम संबंध हैं।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मंगलवार को विक्रम की मां व पिता किसी वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। घर में मौजूद भाई-बहन के बीच प्रेम संबंध वाली बात को लेकर विवाद हुआ। दोपहर करीब 1.30 बजे विक्रम ने घर में रखे फावड़े से बहन के सिर पर वार कर दिया। प्रतिमा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विक्रम शमसाबाद थाने पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसे अपनी बहन के बदचलन होने का शक था। वह दो साल में दो बार फांसी लगाकर जान देेने का प्रयास कर चुकी थी।
विज्ञापन


इसी वजह से उसने बहन की हत्या कर दी। उसने यह भी बताया कि वह कानपुर स्थित कालेज से बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। छात्र की बात सुन कुछ देर के लिए पुलिस सन्न रह गई। बाद में क्षेत्राधिकारी नरेशचंद्र के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि विक्रम को अपनी बहन पर प्रेम संबंध होने का शक था। इस वजह से उसने उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed