{"_id":"5999d4774f1c1ba4238b46be","slug":"stolen-goods-of-two-million-from-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से सवा लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से सवा लाख का माल चोरी
farrukhabad
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
टूटे बक्से को देखतीं राजेश्वरी शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैथरा में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। दोनों स्थानों से जेवर, नकदी समेत सवा लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। भुक्तभोगियों ने कोतवाली में तहरीर दी है लेकिन समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी थी।
गांव सैथरा निवासी किसान विवेक गंगवार ने बताया कि शनिवार रात वह सपरिवार छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर में घुसे। दो कमरों का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और बक्से में रखी 15 साड़ियां, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, 25 हजार रुपये कीमत की एनसीसी किट, 10 हजार रुपये नकद, दो चांदी के सिक्के, दो जोड़ी चांदी की पायल समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
सुबह जब परिजन सोकर जागे तो चोरी की जानकारी हुई। इसी गांव की राजेश्वरी पत्नी सर्वेश शर्मा ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां फिरोजाबाद गई थीं। घर में ताला लगा था। घर में ही चूड़ी की दुकान है। रात में चोर अंदर घुसे। वहां बक्से में रखे एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी चांदी की पायल, सोने का मंगलसूत्र व चूड़ियां के साथ गेहूं समेत करीब 25 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने दरवाजे के ताले टूटे देखे तो उन्हें सूचना दी। कोतवाली के एसएसआई आरएस वर्मा ने दोनों जगहों पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।