फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP former District President of the rogues home a run , firing

सपा पूर्व जिलाध्यक्ष के घर बदमाशों का धावा, फायरिंग

Mon, 03 Aug 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 03 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
सपा पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस दौरान लोगों
विज्ञापन
के जागने की आहट पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में सुरक्षा कर्मी ने भी फायर किए। रात का फायदा उठाकर बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना मऊदरवाजा के गांव माधौपुर निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव रविवार की रात अपने घर पर सो

रहे थे। रात करीब 12 बजे असलहों से लैस बदमाश सड़क किनारे दीवार फांदकर अंदर घुस आए। इस दौरान खटपट होने पर सपा नेता का पालतू कुत्ता भौकने लगा। इस पर बरामदे में लेटा सुरक्षा कर्मी नीरज उठ गया और उसने आवाज लगई। इस पर बदमाशों ने फायर कर दिए। जवाब में नीरज भी फायर करने लगा। रात के समय फायरिंग होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

चंद्रपाल भी उठ गए। परिवार के लोगों ने बदमाशों पर फायरिंग कर दी। हालांकि बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर दीवार फांदकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसओ मऊदरवाजा सुनील यादव फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। चंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह लोग

अपने मकान में सो रहे थे। इस बीच आहट होने पर सुरक्षा कर्मी ने बदमाशों की फायरिंग का जवाब दिया। इस पर बदमाश भाग गए। रात के समय उनकी पत्नी शकुंतला देवी की हालत खराब हो गई। उन्हे सफैई अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि

शाम को वहां से लौटने के बाद तहरीर दी जाएगी। उधर, एसओ ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई लेकिन वहां पर कोई भी बुलेट बरामद नहीं हुआ। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed