फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP district president, including the three on trial

सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन पर मुकदमा

Sat, 07 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 07 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
SP district president, including the three on trial
सीएम अखिलेश यादव - फोटो : ANI
जिलाध्यक्ष बनने के बाद काफिले के साथ शनिवार को जिले में आए सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी समेत तीन लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें 20-25 अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी करीब दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के साथ फर्रुखाबाद स्थित सपा जिला कार्यालय पहुंचे। इन काफिले में गाड़ियों पर चुनावी स्टीकर और पोस्टर लगे थे। इसके साथ ही उन्होंने बगैर अनुमति के रोड शो निकाला।
विज्ञापन


इस पर दरोगा केसी गौतम ने जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्लारक्खा, गाड़ी के चालक हाशिम और 20-25 अज्ञात गाड़ियों के चालकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 171-ज, 207 और 190 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


]उधर, जिलाध्यक्ष का खुदागंज पुल, कमालगंज कसबे और बघार में सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महासचिव तारिक जंग खां, अमन, अनवर, अरबाज खां और आमिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed