{"_id":"57224e784f1c1b6907a92cef","slug":"revolver-and-cash-looted-by-former-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक से लाइसेंसी रिवाल्वर व नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक से लाइसेंसी रिवाल्वर व नगदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर के पास गुरुवार की रात बदमाशों ने तिलक समारोह में जा रहे पूर्व सैनिक को मारपीट कर लाइसेंसी रिवाल्वर, सात हजार रुपये नगद व एटीएम कार्ड तथा आधार कार्ड लूट लिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गांव जैनापुर निवासी पूर्व सैनिक कृष्णवीर सिंह वर्तमान में फतेहगढ़ में रहते हैं। गुरुवार की रात वह फतेहगढ़ से जैनापुर गांव एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही तीन-चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
मारपीट कर लाइसेंसी रिवाल्वर, सात हजार रुपये नगद के अलावा एटीएम कार्ड व आधार कार्ड लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस ने पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। इस बीच सूचना मिलने पर एसपी राजेश कृष्ण भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ करने के बाद पुलिस को बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन