फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Property dealer shot in broad daylight in revenge

रंजिश में प्रापर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोली मारी

Sat, 18 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर प्रापर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोली मार कर घायल कर
विज्ञापन
दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला अपर दुर्गा कालोनी निवासी रवी कुमार राठौर प्रापर्टी डीलर हैं। शनिवार की दोपहर रवी कुमार जयनरायन वर्मा रोड रेलवे गुमटी के पास प्लाटाें को देखकर लौट रहे थे। इस बीच कार सवार हमलावरों ने रवी की बाइक को रोक लिया । यह गालीगलौज

करते हुए मारपीट करने लगे। रवी बचकर भागने लगे तो हमलावरों ने लाइसेंसी राइफल से इन पर फायर कर दिया। गोली रवी की कांख में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़े। इस बीच हमलावर भाग गए। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर कर्नलगंज चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल का एक्सरे करवाया। रवी ने बताया कि मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी अमित

भदौरिया से रंजिश चल रही है। इसी के चलते अमित के साथ में चुन्नू ठाकुर और ज्ञानेंद्र सिंह छोटे ने उसे घेर लिया। इन्हाेंने आरोप लगाया कि ज्ञानेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उस पर फायर किया। परिजनों ने घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर जांच की गई। यहां पर फायर होने की बात सामने नहीं आई है। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed