फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police arrested three gangsters in the encounter , two absconding

पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, दो भागे

Mon, 09 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 09 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम नगर से चोरी ट्रैक्टर बेचने आ रहे चोरों को पुलिस ने घेराबंदी कर
विज्ञापन
दबोच लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर तीन बदमाशों को दबोच लिया।  हालांकि दो बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों ने पिछले महीने हुई ट्रैक्टर लूट की घटना को भी कबूल किया है। अभी पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई।
थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित फोर्स के साथ रविवार की रात गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग चोरी

का ट्रैक्टर लेकर बेचने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने बूढ़ी गंगा-अटैना मार्ग पर घेराबंदी कर ली। ट्रैक्टर पर सवार होकर आते बदमाशों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पकड़े जाने के भय से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस थाने ले आई। यहां पर पूछताछ के दौरान इन्होंने अपने नाम जिला कांशीरामनगर थाना सिकंदपुर वैश्य

के गांव नकारा निवासी बबलू उर्फ डबलू गोस्वामी, राजकुमार उर्फ रजकू जिला बदांयू थाना उसैत के गांव नगला रमजी निवासी अवधेश राठौर बताए। ये भी बताया कि कन्हैया उर्फ कन्हई ठाकुर और संजीव यादव भाग गए हैं। वह लोग ट्रैक्टर बेचने जा रहे थे। कबूला कि यह ट्रैक्टर थाना सिकंदपुर वैश्य के गांव नगला गुलाल निवासी प्रदीप कुमार के हाते से 26 दिसंबर 2014 को चोरी किया था।

पुलिस ने इसकी जानकारी सिकंदपुर वैश्य थाना पुलिस को दी। वहां के दरोगा रणवीर सिंह ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। इनके साथ में ट्रैक्टर मालिक भी आया था। एसओ ने बताया कि पकड़े बदमाशों ने 5 जनवरी को थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर निवासी किशानपाल और रामकिशान से ट्रैक्टर भी इन बदमाशों ने ही लूटा था। फरार हुए बदमाश संजीव ने ये ट्रैक्टर रिश्तेदारी में खड़ा कर रखा है। उसकी बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed