फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MLA Ajay Rai was released

विधायक अजय राय हुए रिहा

Tue, 03 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
MLA Ajay Rai was released
जेल से निकलने के बाद विधायक अजय राय का माला पहनाकर स्वागत करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। छह महीना 26 दिन बाद केंद्रीय कारागार से बनारस के कांग्रेस विधायक अजय राय की रिहाई होते ही कांग्रेसियों में स्वागत करने की होड़ लग गई। जेल से बाहर आने के बाद विधायक ने सपा, भाजपा और बसपा को जमकर कोसा। उन्होंने सपा, बसपा और भाजपा को एक ही थाली का चट्टा-बट्टा करार दिया। विधायक ने कहा कि 2017 में होने वाले चुनाव में सपा, भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


6 अक्तूबर 2015 से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के मामले में केंद्रीय कारागार में बंद कांग्रेस विधायक अजय राय की सोमवार को रिहाई हुई। विधायक का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी जेल गेट के बाहर एकत्र हुए। विधायक के गेट से निकलते ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में माला पहनाने की होड़ लग गई।
विज्ञापन


धक्का-मुक्की के बीच विधायक को जेल गेट से बाहर लाया गया। इस दौरान विधायक ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सपा, भाजपा और बसपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। सपा सरकार में गुंडाराज चरम सीमा पर है। आगामी 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ के दम पर देश के प्रधानमंत्री बने हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, महामंत्री राजेशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, महामंत्री डॉ. दिनेशचंद्र अग्निहोत्री, सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, ललितेश त्रिपाठी, वीरेंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र पांडेय, प्रशांत कुमार और शिवाशीष आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed