फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inter School students and youth eaten poison

इंटर की छात्रा व युवक ने खाया जहर

Sun, 20 May 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Inter School students and youth eaten poison
फंदे से लटक गई एयर होस्टेस - फोटो : Amar Ujala
 थाना व कोतवाली क्षेत्रों में इंटर की छात्रा व एक युवक ने जहर खा लिया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवक की मौत हो गई। छात्रा का इलाज शुरू है। परिजनों के मुताबिक मृतक ने घरेलू विवाद व छात्रा ने फेल हो जाने के चलते अवसाद में आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

जिला कासगंज पटियाली के ताजपुर गांव निवासी लालू (19) पुत्र गोरे सिंह ने शनिवार की रात घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से मना कर दिया। परिजन शव को लेकर चले गए। उधर, मोहम्मदाबाद कोतवाली के दहेलिया गांव निवासी सीतू (18) पुत्री पप्पू सिंह बचपन से अपने मामा आनर सिंह के यहां रहती है। यहीं पर उसने पढ़ाई की। सीतू के मां बाप पानीपत में नौकरी करते है। उसकी तीन बहनें पिता के पास ही रहती है। सीतू इंटर की परीक्षा में फेल गई। इस बात से आहत छात्रा ने रविवार की सुबह कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर उसे मामी ममता देवी लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां उसका इलाज शुरू है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed