{"_id":"e0efbf6d168289cce2c5e9681c7b68af","slug":"in-revenge-set-fire-to-three-huts-jlin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में लगाई आग, तीन झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में लगाई आग, तीन झोपड़ियां जलीं
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में हमलावरों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी। आग की लपटों ने दो और
विज्ञापन
झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग
में नगदी व जेवर समेत हजारों रुपये का सामान जल गया। पीड़िता ने पुलिस को
घटना की मौखिक सूचना दी है।
कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा सोताबहादुरपुर पांचाल घाट निवासी लतीफ मियां जयपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। इनकी पत्नी रोशनजादी बच्चों के साथ मोहल्ले में ही रहती हैं। रोशनजादी के मुताबिक उनकी गांव के ही चंदाबाबू, भूरे और कमल हसन से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात चंदाबाबू ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी।
आग ने पड़ोसी मिंडू और अनवार की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग लगी देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल आदि चलवाकर आग पर काबू पाया। रोशनजादी ने चंदाबाबू, भूरे, कमल हसन की मौखिक
शिकायत पांचाल घाट चौकी पुलिस से की। रोशनजादी ने बताया कि आग में 50 हजार की नगदी, 12 बोरी गेहूं और बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे गए जेवर जल गए। वहीं मिंडू और अनवार ने बताया कि उनका भूसा और घरेलू सामान जला है।