फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In revenge set fire to three huts Jlin

रंजिश में लगाई आग, तीन झोपड़ियां जलीं

Sun, 30 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 30 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
In revenge set fire to three huts Jlin
रंजिश में हमलावरों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी। आग की लपटों ने दो और
विज्ञापन
झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में नगदी व जेवर समेत हजारों रुपये का सामान जल गया। पीड़िता ने पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दी है।

कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा सोताबहादुरपुर पांचाल घाट निवासी लतीफ मियां जयपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। इनकी पत्नी रोशनजादी बच्चों के साथ मोहल्ले में ही रहती हैं। रोशनजादी के मुताबिक उनकी गांव के ही चंदाबाबू, भूरे और कमल हसन से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात चंदाबाबू ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी।

आग ने पड़ोसी मिंडू और अनवार की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग लगी देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल आदि चलवाकर आग पर काबू पाया। रोशनजादी ने चंदाबाबू, भूरे, कमल हसन की मौखिक

शिकायत पांचाल घाट चौकी पुलिस से की। रोशनजादी ने बताया कि आग में 50 हजार की नगदी, 12 बोरी गेहूं और बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे गए जेवर जल गए। वहीं मिंडू और अनवार ने बताया कि उनका भूसा और घरेलू सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed