फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer tractor collision killed, put the jam

ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, लगाया जाम

Sun, 26 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmer tractor collision killed, put the jam
फर्रुखाबाद-कायमगंज मुख्य मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार को साइकिल से दवा लेकर घर लौट रहे किसान की कलुआपुर पुलिया के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। सूचना के एक घंटे बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव पहिये के नीचे ही दबा रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने फर्रुखाबाद-कायमगंज मुख्यमार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। एसडीएम के आश्वासन पर करीब सवा दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। देर शाम मृतक के भाई ने शाम को नवाबगंज थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव गुसरापुर निवासी रामरतन (55) कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन


सुबह वह साइकिल से दवा लेने शुकरुल्लापुर आए थे। दवा लेने के बाद वह दोपहर करीब 2.45 बजे घर लौट रहे थे। तभी कलुआपुर पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की साइकिल से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के दौरान रामरतन की पहियों के नीचे आने से कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।  यह देख आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई। आनन-फानन में किसान की पत्नी माया देवी, पुत्र राजेश, लाला और पुत्री सपना मौके पर आ गए।
विज्ञापन


शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। घटना के एक घंटे बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने फर्रुखाबाद-कायमगंज मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दोपहर 3.45 बजे पुलिस आई और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर एसडीएम कायमगंज अजीत सिंह, सीओ कायमगंज नरेश कुमार और तहसीलदार गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि रामरतन के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत मुआवजा दिलवाया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने शाम करीब 5 बजे जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद सांसद मुकेश राजपूत मौके पर पहुंचे और किसान के परिजनों को ढांढस बताया। रामरतन के भाई रामआसरे ने शाम को नवाबगंज थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed