{"_id":"58efbb144f1c1b791ecf73f3","slug":"dodaga-and-wife-beating-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दरोगा और पत्नी की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में दरोगा और पत्नी की पिटाई
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
FIGHT SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में तैनात दरोगा को पैतृक गांव आने पर उनके बड़े भाई और भतीजी ने जमीन के विवाद में पीट दिया। बचाने आई पत्नी से भी मारपीट की। दरोगा की पत्नी ने जेठ के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरामनगर मदनपुर निवासी जयपाल सिंह जिला आगरा के ताजपुर थाना में दरोगा के पद पर तैनात हैं। 11 अप्रैल को जयपाल अपने परिवार के साथ गांव के मेले में आया था। यहां पर उसका बड़े भाई जर्मन सिंह यादव से जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों के बीच गालीगलौज होने लगी।
आरोप है कि इस बीच जर्मन सिंह और उनकी बेटियों ने एकाएक दरोगा जयपाल के साथ मारपीट शुरु कर दी। मारपीट होते देखकर उनकी पत्नी अजिता यादव बचार्ने आइं तो उसे भी पीट दिया। गुरुवार को अजिता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा और घटना की एनसीआर दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने बताया कि उसने जेठ से मकान और खेत में अपना हिस्सा मांगा। इसी से नाराज होकर जेठ ने उनके साथ मारपीट कर दी।