फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DCM and truck climbed, one killed

डीसीएम और ट्रक भिड़ीं, एक की मौत

Fri, 24 Mar 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 24 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
DCM and truck climbed, one killed
dead body
खली लाद कर फिरोजाबाद ले जाते समय डीसीएम और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। थाना राजेपुर के गांव उम्मेदपुर निवासी राजीव यादव (37) पुत्र रामनरेश डीसीएम का चालक था। वह शहर के मोहल्ला मन्नीगंज निवासी अशोक अग्रवाल की गाड़ी को चलाता था। बुधवार को राजीव डीसीएम पर खली लाद कर फिरोजाबाद जा रहा था। डीसीएम बुधवार रात मोहम्मदाबाद के गांव सकवाई के पास से गुजर रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इस दुघर्टना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस ने घायल डीसीएम चालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  डीसीएम भिड़ंत की सूचना राजीव के भाई प्रमोद लोहिया अस्पताल पहुंचा। कुछ समय बाद परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। शव को देखकर पत्नी सदाप्यारी और मां सरोजनी देवी अचेत हो गई।
विज्ञापन


प्रमोद ने बताया कि राजीव अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक बेटी अंजली, बेटा सौरभ और सुबोध है। उधर, गाड़ी मालिक ने बताया कि राजीव उनका पुराना चालक है। वह अपना काम बड़ी जिम्मेदारी से करता था। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed