फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Court orders FIR against six

कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sun, 12 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Court orders FIR against six
supreme court

कायमगंज। कोटेदार के घर में घुसकर मारपीट और ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


गांव सिनौली निवासी कोटेदार विभाकर चतुर्वेदी ने कोर्ट के आदेश पर महमूद, सलीम, भूरे, निजामुद्दीन, चुन्नी देवी और वसीम के खिलाफ मारपीट और बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि 7 अप्रैल को पड़ोसी महमूद के पुत्र सलीम, भूरे व निजामुद्दीन ने पानी का पाइप और ट्राली चुरा ली थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के दबाव में आरोपियों ने पानी की पाइप वापस कर दी। इसी रंजिश में 8 अप्रैल 2016 को घर में गोद भराई कार्यक्रम के दौरान सभी आरोपी आए और कोटे की दुकान खोलकर कोटा वितरण न करने की बात कहकर विवाद करने लगे।


गांव वालों के हस्तक्षेप करने पर आरोपी चले गए। 10 अप्रैल को सभी लोग दोबारा असलहे लेकर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।

इस मारपीट में वह, पुत्र प्रदीप, प्रवीन, मौसेरी बहन प्रतिभा और गांव के रामगोपाल घायल हो गए। आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

मालूम हो कि पाइप चोरी के विवाद में महमूद और विभाकर चतुर्वेदी के बीच हुए विवाद में महमूद के पुत्र सलीम की मौत हो गई थी। इस मामले में विभाकर चतुर्वेदी समेत सात नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed