{"_id":"f800bf898f7d6b99a41a59fc84367fd9","slug":"brazen-burglars-wandered-flown-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ चोरों ने घूम-घूमकर उड़ाए लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ चोरों ने घूम-घूमकर उड़ाए लाखों
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
कादरी गेट चौकी के पीछे मकान से चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। चोरी की दूसरी वारदात नरकसा मोहल्ले में हुई। यहां से भी चोर नगदी और जेवर चुरा ले गए। इनमें से किसी भी मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की है।
शहर के कादरी गेट चौकी के पीछे रहने वाले राधेश्याम पाठक गुरुवार की रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर छत पर आ गए। इसके बाद नीचे उतरे और कमरों के ताले तोड़कर चोर बक्सों और अटैचियों से नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह सोकर उठे राधेश्याम कमरों में पहुंचे तो सामान बिखरा
पड़ा था। सूचना मिलने पर कादरी गेट चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। परिजनों ने बताया कि चोर घर से झुमकी, पायल, कुंडल, झाले, मंगलसूत्र के अलावा अन्य जेवर चोरी कर ले गए। इसके साथ ही 30 हजार रुपये नगद भी ले गए। परिजनों ने बताया कि जेवरों की कीमत करीब 3 लाख रुपये होगी। राधेश्याम ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस
विज्ञापन
को दी। पुलिस जांच कर रही है। वहीं शहर के मोहल्ला नरकसा निवासी दीपक कुमार परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात को चोर छत के रास्ते से मकान में घुस गए। सीढ़ियों से उतर कर कुंडी लगा ली। बक्सों में रखे जेवर व 15 हजार रुपये निकाल ले गए। शुक्रवार की सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाकर जांच की। दीपक ने बताया कि चोर उसके यहां से करीब 80 हजार रुपये के जेवर भी ले गए।
शिवमंदिर और कारखाना से चोरी
शिवमंदिर और छपाई कारखाना से चोर बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच की।
शहर कोतवाली के मोहल्ला गनेशप्रसाद स्ट्रीट में शिवमंदिर है। गुरुवार की रात चोर मंदिर के अंदर घुस गए। चोर मंदिर से इन्वर्टर, बैटरी चोरी कर ले गए। सुबह जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो आक्रोश फैल गया। इनका कहना था
कि पुलिस की गश्त न होने से शहर क्षेत्र में आए दिन चोरियां हो रही हैं। पुलिस इनकी रोकथाम नहीं कर पा रही है। एक अन्य घटना में शहर के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी मुकेश साध का छपाई कारखाना मोहल्ला अंगूरीबाग में है। गुरुवार की रात चोर दीवार फांद कर अंदर घुस आए। चोरों ने कारखाना से इन्वर्टर और बैटरी के अलावा अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
दो जगह से लाखों का माल ले गए चोर
अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में चोर लाखों का माल उड़ा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी पुष्पादेवी पत्नी अवधेश बाथम गुरुवार की रात छत पर सो रही थीं। इनके पति और बेटा जयपुर में हैं। रात किसी समय चोर छत के रास्ते से मकान में आ गए। इसके बाद चोरों ने मकान से नगदी और जेवर चुरा लिए। खटपट की आवाज होने पर पुष्पा देवी जाग र्गइं। इस दौरान एक चोर को पुष्पा ने पकड़ लिया। पकड़े
जाने पर चोर ने महिला के साथ मारपीट कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की। महिला का कहना था कि चोर उसके यहां से 2.50 लाख नगद और करीब 3 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार कुंआखेड़ा चौकी से चंद कदमाें की दूरी पर पट्टिया गांव निवासी राकेश की मिठाई की दुकान चौराहे पर है। सुबह वह जब दुकान खोलने आया तो शटर उठाते ही नकब लगी देखी। दुकान से कुछ ही दूर चोरों
ने मिठाई ले जाकर फेंकी थी। राकेश ने बताया कि चोर उसकी दुकान से कोल्ड ड्रिंक की 7 क्रेट , एक चीनी का बोरा, 50 किलो मिठाई चुरा ले गए। चोरों ने इसी रात ही पट्टिया निवासी विनोद पुत्र हीरालाल के घर को अपना निशाना बनाया। यहां चोरों ने नकब लगाकर एक लाख से अधिक रुपये, चांदी के जेवर, बर्तन और घरेलू सामान चुरा लिए थे। हीरालाल ने कुंआखेड़ा चौकी पर चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।