फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bag filled with student notes looted in broad daylight

दिनदहाड़े छात्रा से नोटों भरा थैला लूटा

Mon, 26 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bag filled with student notes looted in broad daylight
पेट्रोल पंप के सेल्समैन पिंटू कुमार से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिता के साथ बैंक से वजीफा लेकर लौट रही छात्रा के  हाथ से बाइक सवार लुटेरे रुपयों का थैला छीनकर भाग गए। मुख्य बाजार में दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर दी गई है।कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दलजीत सिंह निवासी सरिता सोमवार  को पिता विमलेश सक्सेना के साथ साइकिल से बैंक ऑफ
विज्ञापन


इंडिया से वजीफा के रुपये निकालकर घर लौट रही थी। दोपहर 12 बजे पिता ताजपुर रोड पर स्थित बीज की दुकान पर जाकर धान में डालने वाली दवा लेने चले गए। सरिता सड़क किनारे खड़ी हुई थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो लुटेरे सरिता के पास पहुंचे और झपटा मारकर थैला छीन ले गए। अचानक हुई घटना को देखकर सरिता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाइक
विज्ञापन


सवार लुटेरे मंडी की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर दरोगा छैलबिहारी मौके पर पहुंचे। सरिता ने पुलिस को बताया कि थैले में 13 हजार रुपये और बैंक की पास बुक के अलावा अन्य सामान रखा हुआ था। तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। सरिता चौधरी गजराज सिंह डिग्री कालेज में बीए फाइनल की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहम्मदाबाद। छात्रा के साथ दिनदहाड़े हुई लूट की घटना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। इस दौरान पुलिस ने मार्डन इलेक्ट्रानिक की दुकान पर जाकर सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। हालांकि बाइक पर सवार युवकों की फुटेज तो दिखाई दी लेकिन वह फुटेज साफ नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने बैंक आफ इंडिया जाकर सीसीटीवी के फुटेज को चेक

किया। यहां पर गेट पर लगा कैमरा खराब था। बैंक के मैनेजर जानकीदास कपूर ने पुलिस को बताया कि इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी जा चुकी है।
बैंक से रुपये निकालकर जा रहीं मां-बेटी से लूट करने वाले लुटेरों को पुलिस ने दमदमा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।


12 सितंबर को क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी हरिदेवी पत्नी दिवारीलाल व उसकी बेटी शकुतंला बैंक  से रुपये निकालकर घर जा रही थीं। बैंक से कुछ दूर आगे पहुंचने पर ही पीछे से आए बाइकर्स लुटेरे मां-बेटी से 28 हजार रुपये, मोबाइल और चाबियां लूटकर भाग गए थे। पीड़िता ने कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को कस्बा चौकी

प्रभारी रवेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर दमदमा मोड़ के पास से नीलू उर्फ श्यामू पुत्र विनोद गिहार निवासी बावलपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज व राजाबाबू पुत्र रामसनेही निवासी तकीपुर थाना मोहम्मदाबाद को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ के दौरान इन लोगों ने मां-बेटी के साथ लूट की घटना कबूली। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर लूटा हुआ बैग, चाबियां, मोबाइल, पासबुक, आधार कार्ड बरामद कर लिया। तलाशी के दौरान इन लोगों के कब्जे से 5500, एक 12 बोर तमंचा व तीन कारतूस जिंदा और एक मोटर साइकिल बरामद हुई। पुलिस ने दोनो आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed