फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Assaulting father's daughter in law, death in farrukhabad

पुत्री की ससुराल में पिता से मारपीट, मौत

Mon, 14 Jan 2019 11:17 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Mon, 14 Jan 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Assaulting father's daughter in law, death  in farrukhabad
डेमो - फोटो : डेमो
ससुराल में पुत्री से आए दिन मारपीट की सूचना पर समझौते को परिजनों के साथ पहुंचे पिता से ससुरालीजनों ने मारपीट कर दी। इससे लड़की के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मां ने दामाद व उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पति व ससुर को पूछताछ के लिए पकड़ लाई है।        
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सिवारा निवासी सोनेलाल के पुत्र ओमवीर की शादी दो वर्ष पूर्व जनपद शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र के गांव नरसुलिया निवासी देशराज की पुत्री रागिनी से हुई थी। ससुराल में रागिनी से आए दिन पति ओमवीर मारपीट करता था। तीन दिन पूर्व मारपीट की सूचना रागिनी ने मायके में दी। इस सोमवार को उसके पिता देशराज, मां बेला देवी अपने परिजनों के साथ रागिनी की ससुराल पहुंची। घर में सुलह-समझौते की बात चल ही रही थी, इसी बीच ओमवीर ने पत्नी रागिनी से मारपीट शुरू कर दी। यह देख पिता देशराज ने विरोध करते हुए पुत्री रागिनी को बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस पर ओमवीर आदि ने देशराज से मारपीट कर दी। इससे वह अचेत होकर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इससे घर में चीखपुकार मच गई। पत्नी बेला देवी ने दामाद व उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर सिवारा चौकी प्रभारी अंकुश राघव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के आरोप लगाए जाने पर पुलिस ओमवीर व सोनेलाल को पकड़कर चौकी ले गई। चौकी प्रभारी की सूचना पर थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि परिजन शव लेकर चले गए। उन्होंने कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। उन्हें बताया कि देशराज पहले से हार्ट के मरीज थे। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed