{"_id":"5bf44e09bdec2269407f0888","slug":"alcohol-contracts-salesman-s-brick-kiln-murder-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के सेल्समैन की ईंट से कूंचकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके के सेल्समैन की ईंट से कूंचकर हत्या
farrukhabad
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अरविंद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर राठौरी में शराब ठेके के सेल्समैन की सोमवार रात ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। मां ने परिवार के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि खेत में शौचालय बनाने के विवाद में हत्या की गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक को उठा लिया है। पुलिस को घटनास्थल से खून से सनी ईंट व डंडा, दो मोबाइल, एक अंगौछा व दो जोड़ी चप्पलें मिली हैं। एक मोबाइल सेल्समैन का बताया जा रहा है।
राजेपुर राठौरी निवासी अरविंद कुमार सिंह (35) गांव राजपुर में मीनू गुप्ता के शराब के ठेक पर सेल्समैन था। वह अक्सर दुकान बंद कर सवा नौ बजे तक अपने घर पहुंच जाता था। सोमवार को वह साढ़े नौ बजे तक घर नहीं पहुंचा। इस पर पत्नी मधू ने अपने मायके रमपुरा में भतीजे सौरभ को फोन कर अरविंद को देखने को कहा। सौरभ अपने भाई देवेंद्र के साथ बाइक से राजपुर से राजेपुर की ओर रोड पर अरविंद को देखते हुए जा रहा था। इसी दौरान गांव राजेपुर राठौरी के पास मुख्य मार्ग से करीब 20 मीटर दूर पप्पू चौहान के इंजन के पास चकरोड पर अरविंद की बाइक पड़ी दिखी। वहीं पर अरविंद गंभीर हालत में पड़ा था। उसके जबड़े व सिर में गंभीर चोटें थीं। सौरभ ने परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी राजेपुर ले गए। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे नर्सिंगहोम ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
अरविंद की मां मीना देवी ने परिवार के ही रामवीर, नरेश और उसके बेटे राघवेंद्र व छोटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उसके व नरेश के खेत पासपास हैं। उसने खेत पर ही अपना शौचालय बनवाया है। करीब दस दिन पहले नरेश ने मीना देवी से शौचालय उसके खेत के पास से हटाने को कहा था। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस पर नरेश ने देख लेने की धमकी दी थी। हत्या की सूचना पर मंगलवार सुबह एसपी संतोष मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
चप्पलें सूंघने के बाद खोजी कुत्ता दो घरों में घुसा
राजेपुर। अरविंद की हत्या की सूचना पर देर रात करीब साढ़े 12 बजे सीओ अमृतपुर के नेतृत्व में पुुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पड़े मिले मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस ने उनकी काल डिटेल खंगाल डाली। अब उन्हें फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पूछताछ में बताया गया कि एंड्रायड फोन अरविंद का है। दूसरा सामान्य फोन किसका का है पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है। साथ ही अंगौछा व चप्पलों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। सुबह डाग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। उसने खोजी कुत्ते को मिली चप्पल सुंघाई तो वह पहले गांव में इधर उधर घूमता रहा। इसके बाद दो घरों में अंदर घुस गया। इसके बाद पुलिस वहां से कुत्ते को लेकर चली गई। घटना स्थल पर उन्हें एक ईंट भी मिली। इस पर खून लगा है। वहां से फोरेंसिक टीम ने भी कुछ नमूने लिए हैं।
अरविंद पर थी पूरे परिवार की जिम्मेदारी
राजेपुर। अरविंद के पिता भूरे की दो साल पहले सांप के काटने से मौत हो गई थी। उसके घर में मां बीना, पत्नी मधू के अलावा दो भाई जितेंद्र, शिवा व एक बहन है। साथ ही उसकी तीन बेटियां कनक, रौनक व करिश्मा हैं। वह पूरे परिवार में अकेला ही कमाने वाला व्यक्ति था। भाई किसानी करते हैं। हत्यारोपी रामवीर सेना में था। करीब पांच साल पहले उसने वहां से रिटायरमेंट ले लिया था। अब वह दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी कर रहा है।
संबंधों को भी पुलिस खंगाले में जुटी
राजेपुर। स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने अरविंद की ससुराल रमपुरा पहुंच कर ससुरालीजनों से घटना के संदर्भ में पूछताछ की। पुलिस घटना के पीछे कई अन्य मामलों की भी जांच करने में जुट गई है। वह अरविंद के साथ ही उसके नजदीकी लोगों के संबंधों को भी खंगाल रही है। साथ ही मौके पर मिले दो मोबाइल के अलावा कुछ अन्य लोगों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए हैं। उनकी काल डिटेल निकाले जा रहे हैं। हत्या के पीछे संबंधों की कहानी भी पुलिस के सामने आ रही है। घटनास्थल से अरविंद का घर करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर है, जबकि उसकी ससुराल गांव से करीब 15 किलोमीटर राजपुर के नजदीक है। उधर, शराब ठेके के सेल्समैन की मौत की सूचना पर आबकारी निरीक्षक शरद प्रताप भी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले वह अरविंद के परिजनों से मिले।
फोटो- 15 घटनास्थल पर कुत्ते चप्पल सुंघवाते पुलिस कर्मी। अमर उजाला
फोटो- 16 घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा। अमर उजाला
फोटो- 17 अरविंद का फाइल फोटो
फोटो- 18 रोते बिलखते अरविंद के परिजन। अमर उजाला