{"_id":"5c717f12bdec22090f3fcbf4","slug":"91550941970-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को गिरफ्तार कर गुंडाएक्ट की कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी को गिरफ्तार कर गुंडाएक्ट की कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवती से दुष्कर्म के प्रयास करने के मामले में कायमगंज कोतवाली में मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
कायमगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें कहा कि 30 जनवरी की दोपहर बाद उनकी पुत्री खेत से चारा लेने गई। वहां उसे शमसाबाद क्षेत्र के हंसापुर गौराई गांव निवासी युवक ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर युवक ने उससे मारपीट की। जानकारी पर उन्होंने कायमगंज कोतवाली में घटना की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया।
न्यायालय में पीड़िता के बयान भी दर्ज नहीं कराए। इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया। उधर, आरोपी समझौता न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने कायमगंज कोतवाल को आरोपी की गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के आदेश दिए।