{"_id":"5cd70933bdec22070460ab60","slug":"71557596467-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में गला घोटकर हुई थी छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंजिश में गला घोटकर हुई थी छात्र की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़रीखेड़ा निवासी छात्र की हत्या गला घोटकर की गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। शुक्रवार दोपहर छात्र का शव गंगा किनारे पड़ा मिला था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव कुड़रीखेड़ा निवासी कमलेश राजपूत का 16 वर्षीय पुत्र पिंटू कक्षा 9 का छात्र था। वह शुक्रवार तड़के परजिनों के साथ खेतों में गेहूं काटने गया था। दोपहर बाद घर जाते समय परिजनों को गंगा की धार किनारे पिंटू का शव पड़ा मिला।
पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया था। किसी तरह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। वहां देर रात तक मुकदमा दर्ज कराने को लेकर पंचनामा नहीं भरा जा सका था। पिता कमलेश ने तहरीर दी कि एक युवती को अगवा करने के मामले में उनके भाई ने मनोज आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसमें तीन आरोपी जेल में हैं। इसी रंजिश के चलते 8 मई को उनके बेटे पिंटू का आरोपी के परिजनों से विवाद हो गया था। इसमें पिंटू को जान से मारने की धमकी दी गई थी। शुक्रवार दोपहर पिंटू खेत से गंगा में पानी पीने गया था।
काफी देर तक वापस न आने पर जब वह लोग पिंटू की तलाशने गए तो उसके साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। यह देख भाई वीरपाल भागकर मौके पर पहुंचे तो गांव के ही शिवम, हाकिम रामसूरज, सत्यप्रकाश व बीपी मारपीट करते मिले। उनके हाथों में असलहे भी थे।
उन लोगों को आता देख आरोपी उनके बेटे को गंगा में फेंक कर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। डा.सोमेश अग्निहोत्री व डा.मानसिंह के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह 24 घंटे पूर्व गला घोटे जाने से श्वांस नली का अवरुद्ध होना बताया गया है।
रंजिशन की गई थी छात्र की हत्या, भाइयों समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
शुक्रवार को गंगा किनारे पड़ा मिला था शव, गला घोटकर ली गई थी जान