फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दहेज हत्या में बैंक मैनेजर समेत सात फंसे

दहेज हत्या में बैंक मैनेजर समेत सात फंसे

Fri, 25 Jan 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में बैंक मैनेजर समेत सात फंसे
फतहेगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्रानगंज में गुरुवार को फांसी के फंदे पर झूलने से महिला की मौत हो गई थी। उसकी मां ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाकर बैंक मैनेजर ससुर, पति, सास समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला ने जिस दुपट्टा से फांसी लगाई और उस दुपट्टा को काट कर शव उतारने में प्रयोग किए गए हंसिया को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

कन्नौज जिले के थाना तिर्वा के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी आशादेवी ने फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नवदिया ग्रानगंज निवासी पुत्री के पति विजय, ससुर रामनिवास, सास रन्नो देवी, देवर राम, श्याम, ननद रंजना, मझिया शेरसिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसमें कहा कि पुत्री रजनी की शादी 30 नवंबर 2015 को विजय के साथ की थी। ससुराल वाले शादी के बाद से दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुत्री को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जनवरी को पुत्री रजनी की फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर मां आशा देवी, बहन रूबी व शीतल मौके पर आए। आशा देवी ने बताया कि पुत्री रजनी के ससुर रामनिवास आयावर्त ग्रामीण बैंक में मैनेजर है और पति विजय कुमार दवा का काम करता है।

दहेज हत्या में बैंक मैनेजर समेत सात पर केस दर्ज
गुरुवार को बैंक मैनेजर की बहू की फांसी लगने से हुई थी मौत

मां ने पति, सास, ससुर समेत सात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस ने दुपट्टा और दुपट्टे को काटने वाले हंसिया को कब्जे में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed