फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जेई समेत तीन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा हुआ दर्ज

जेई समेत तीन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा हुआ दर्ज

Fri, 17 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
जेई समेत तीन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा हुआ दर्ज
राजेपुर में बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से पोल से गिरकर घायल होने के मामले में विद्युत निगम के जेई सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर लाइनमैन लखनऊ के अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी मुखराम के साले का बेटा दिलाराम उन्हीं के पास रहता है। वह सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन था। चार अप्रैल को वह कांधर कुइयां से नगला केबल जाने वाली एचटी लाइन में फाल्ट आने पर उसे ठीक कर रहा था।
विज्ञापन


तभी लाइन चालू होने से करंट से गंभीर रूप से झुलस गया और पोल से गिरकर घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां लाभ न मिलने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए थे। पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने उसे कोई मदद नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने शहर के आवास विकास तिराहे पर जाम लगाया था और पुलिस अधीक्षक को जेई के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने का आदेश दिया था। मुखराम की तहरीर पर राजेपुर थाना पुलिस ने सलेमपुर उपकेंद्र पर तैनात जेई अजय यादव, एसएसओ नागेंद्र सिंह पाल, लाइनमैन राजवीर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

इसमें कहा कि उसके साले के बेटे दिलाराम को आरोपियों ने शटडाउन बता कर एचटी लाइन पर चढ़ा दिया, जबकि बिजली चल रही थी। इससे हादसा हो गया।

जेई समेत तीन पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

लाइनमैन को बिना शटडाउन के पोल पर चढ़ाने का आरोप
एक माह से जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है पीड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed