{"_id":"5cf16ec8bdec220743639dda","slug":"155932645511-farrukhabad-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों के अपहरण का प्रयास, मारपीट व धमकी में मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो भाइयों के अपहरण का प्रयास, मारपीट व धमकी में मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सिवारा खास गांव में गुरुवार को दो चचेरे भाइयों का पुरानी रंजिश को लेकर अपहरण का प्रयास किया गया। इस मामले को पुलिस ने गालीगलौज व जान से मारने की धमकी में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कंपिल थाना क्षेत्र के सिवारा खास गांव निवासी देवकांत पुत्र कृपाशंकर ने बताया कि गुरुवार को वह दवाई लेने फर्रुखाबाद गया था। उनका दस वर्षीय बेटा दोपहर को अभिनव उर्फ कुंदन अपने ताऊ लक्ष्मीकांत शुक्ला के बेटे अशंक (12) के साथ खेत पर जा रहा था।
तभी गांव निवासी तेजपाल के बाग के पास गांव के एक युवक ने बच्चों को रोक लिया और उनके साथ गालीगलौज करने लगा। बच्चों ने इसका विरोध किया तो वह बच्चों को पकड़कर बाग की तरफ ले जाने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तो युवक बच्चों को छोड़कर जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। डरे सहमे वह बच्चों को लेकर देवकांत सिवारा चौकी पर जा रहा था। इसी समय रास्ते में नन्हें पुत्र यादराम ने घेरकर गालीगलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा।
देवकांत ने चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को चौकी ले आई। लेकिन कुछ देर बाद चौकी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। उसके बाद देर रात देवकांत ने कंपिल थाने पहुंचकर गांव निवासी सतेंद्र पुत्र यादराम व नन्हें पुत्र यादराम के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने अपहरण के प्रयास के मामले को गालीगलौज व जान से मारने की धमकी की धाराओं में दर्ज किया है। देवकांत की आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही है। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
दो भाइयों के अपहरण का प्रयास, मारपीट व धमकी में मुकदमा
खेत जाते समय घर पर हुई घटना
गांव के ही दोनों आरोपियों से है पुरानी रंजिश