फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   स्वाट टीम प्रभारी समेत छह पर मारपीट का आरोप

स्वाट टीम प्रभारी समेत छह पर मारपीट का आरोप

Fri, 31 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
स्वाट टीम प्रभारी समेत छह पर मारपीट का आरोप
स्वाट टीम प्रभारी समेत छह पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाकर पीड़ित ने अदालत में याचिका दायर की है। कोर्ट ने 12 जून तक फतेहगढ़ कोतवाली से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के गांव महरूपुर सहजू आबादनगर निवासी दुर्गा प्रसाद ने स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व चार-पांच अज्ञात स्वाट टीम के सिपाहियों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में याचिका दायर की है।
विज्ञापन



इसमें कहा कि वह 29 मई को बघार नाला स्थित बाबू सिंह लॉ कालेज से एलएलबी का प्रवेश फार्म लेकर लौट रहा था। दोपहर में पानी पीने के लिए महरूपुर सहजू में रुका और पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी स्वाट टीम प्रभारी अपने टीम के चार-पांच सदस्यों के साथ वहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ में उसने बताया कि लॉ कालेज से प्रवेश फार्म लेकर आया है। वह स्वाट टीम प्रभारी को दिखाया तो वह नाराज होकर गाली देने लगे। विरोध करने पर स्वाट टीम प्रभारी व उनके साथियों ने उसके साथ मारपीट की।



शोर होने पर राहगीर और गांव के लोगों के आने से आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित के अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने याचिका पर सुनवाई के दौरान दलीलें पेश कीं। सुनवाई होने पर सीजेएम ने फतेहगढ़ कोतवाली से प्रकरण के संबंध में आख्या 12 जून तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।


स्वाट टीम प्रभारी समेत छह पर मारपीट का आरोप

मुकदमा दर्ज कराने को कोर्ट में दायर की याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed