{"_id":"5cf16ebbbdec22074c263bfc","slug":"15593264411700-farrukhabad-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजीपुर व महरूपुर राबी में छापा, 700 लीटर लहन किया नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रजीपुर व महरूपुर राबी में छापा, 700 लीटर लहन किया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग व पुलिस ने शुक्रवार को गिहार बस्ती महरूपुर राबी व रजीपुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इससे गिहार बस्ती में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से खिसक लिए। 700 लीटर लहन व 10 लीटर शराब नष्ट की गई। देसी शराब के 12 पौआ बरामद किए गए। अवैध शराब बेचने में दुकानदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
एसडीएम सदर अमित आसेरी के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह पुलिस व आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान में सबसे पहले गिहार बस्ती महरूपुर राबी में छापा मारा गया। शराब बनाने वाले घरों में अफरातफरी मच गई। सकरी व घुमावदार गलियों का फायदा उठाकर शराब बनाने वाले खिसक लिए।
कुछ पुलिसकर्मी उनके पीछे भी दौड़े। दर्जन भर घरों में प्लास्टिक के 15 लीटर वाले डिब्बों में भरे लहन को नष्ट किया गया। कई घरों के ताले खुलवाकर जांच की गई। इन घरों में भी लहन बरामद हुआ। रजीपुर में बलवीर सिंह की दुकान पर अवैध शराब के 7 क्वार्टर बरामद किए गए। आबकारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने दुकानदार बलवीर के खिलाफ दफा 60 एक्साइज एक्ट में कमालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रजीपुर व महरूपुर राबी में छापा, 700 लीटर लहन किया नष्ट
आबकारी व पुलिस विभाग की ओर से की गई कार्रवाई, रिपोर्ट दर्ज