फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सांसद के समधी पर हमले के आरोपियों के यहां कुर्की नोटिस चस्पा

सांसद के समधी पर हमले के आरोपियों के यहां कुर्की नोटिस चस्पा

Thu, 13 Dec 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। कोतवाली पुलिस ने भाजपा सांसद के समधी पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों भाजयुमो नगर अध्यक्ष समेत तीन के घर धारा 82 की कार्रवाई (कुर्की से पहले की कार्रवाई) कर नोटिस चस्पा किया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस पर राजनीतिक दबाव है। क्योंकि तीन आरोपियों में से एक भाजयुमो का नगर अध्यक्ष भी है।
विज्ञापन


करीब छह माह पूर्व नगर के दुर्गा टाकीज के पास दुकानों पर कब्जे को लेकर मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी अशोक अग्रवाल व उलियापुर के प्रधान पति विपुल उर्फ पपला राठौर के बीच विवाद व फायरिंग हो गई थी। इसमें वहां मौजूद सांसद मुकेश राजपूत के समधी गांव दत्तू नगला निवासी रामनरेश व लालपुर पट्टी निवासी विशाल घायल हो गए थे। अशोक अग्रवाल ने प्रधान के पति विपुल उर्फ पपला, गांव चिलौली निवासी नटवर, लोहाई बाजार निवासी अमर गुप्ता, मोहल्ला पाठक निवासी अमर चौसेनी, मोहल्ला कूंचा निवासी सुधांशु पांडेय के खिलाफ जानलेवा हमला व बलवा के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोपी विपुल व नटवर न्यायालय में हाजिर हो गए थे। अन्य तीन आरोपी हाजिर नहीं हुए थे। आरोपी अमर गुप्ता हाल ही में भाजयुमो नगर अध्यक्ष बनाए गए। वह पहले से भाजपा के कार्यकर्ता हैं। कुछ भाजपा नेताओं ने उन्हें घटना में निर्दोष मानते हुए पैरवी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को कोतवाली के इंस्पेक्टर राधेश्याम व विवेचक दरोगा रामसनेही, महिला दरोगा मीनेश पचौरी फोर्स सहित आरोपियों के घरों पर पहुंचे। अमर गुप्ता, अमर चौसेनी, सुधांशु पांडेय के दरवाजे पर 82 का नोटिस चस्पा किया। विवेचक रामसनेही ने बताया न्यायालय में हाजिर न होने पर नोटिस चस्पा किया गया। इसके बावजूद हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed