फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चेयरमैन समेत कई आरोपियों के घर पुलिस ने दी दबिश

चेयरमैन समेत कई आरोपियों के घर पुलिस ने दी दबिश

Tue, 04 Dec 2018 11:30 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। कसबा में निर्माणाधीन दीवार गिराने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में चेयरमैन व उनके पुत्र समेत 17 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने चेयरमैन समेत कई आरोपियों के घर दबिशें दीं। हालांकि कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


रविवार को कसबा के हरियानिया मोहल्ला निवासी मनोज चतुर्वेदी निर्माण कार्य करा रहे थे। चेयरमैन के पुत्र विजय गुप्ता अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और नगर पंचायत की जमीन बताकर दीवार गिरा दी थी। इस पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद भी हुआ था। चेयरमैन समर्थक सभासद नितिन राजपूत ने मनोज चतुर्वेदी समेत पांच और मनोज चतुर्वेदी ने नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा देवी, उनके पति राजेंद्र गुप्ता, पुत्र पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता समेत 17 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। मंगलवार को पुलिस ने चेयरमैन कृष्णा देवी के घर दबिश दी। हालांकि मौके पर कोई नहीं मिला। इसके साथ ही पुलिस ने सभासद नितिन राजपूत और प्रधान कुंवरजीत समेत कई आरोपियों के घरों पर दबिशें दीं लेकिन कोई नहीं मिला। एसओ जयंती प्रसाद ने बताया कि चेयरमैन समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दी गई थीं।
विज्ञापन


बताते चलें के मनोज चतुर्वेदी ने नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा देवी के पति, पुत्र के अलावा सभासद नितिन राजपूत, प्रधान कुंवरजीत, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, चंदन, उमेश कुमार, जयशरन प्रजापति, जोगराज, अनिल कुमार, सुबोध कुमार, नरेंद्र कुमार, बाबा पाल, गोपी, विनोद सक्सेना और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 504 समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed