फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Fri, 23 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज(फर्रुखाबाद )। गांव सितवनपुर पिसू में संदिग्ध हालत में किशोरी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को उतार कर अंतिम संस्कार कर दिया। दिल्ली से लौटे बड़े भाई ने परिवार के एक सदस्य पर बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत थाने में की गई है।
विज्ञापन



गांव सितवनपुर पिसू निवासी अमित यादव के पिता राकेश यादव की मृत्यु हो चुकी है। अमित दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में छोटा भाई अमन, बहन शिखा और मां ऊषा देवी रहती हैं। शुक्रवार सुबह शिखा(17) का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ परिवार के लोगों ने देखा। शोर होने पर पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य लोग भी घर आ गए। लोगों ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की जानकारी पर शाम को अमित यादव दिल्ली से घर पहुंचा। उसने थाना पहुंच कर पड़ोस में रहने वाले परिवार के एक सदस्य पर बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। साक्ष्य मिटाने के लिए शव के अंतिम संस्कार करवाने का भी आरोप लगाया है। एसओ रवींद्र नाथ यादव ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिलने पर दरोगा को जांच के लिए भेजा है। तहरीर आने पर जांच होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप
दिल्ली से लौट कर आए बड़े भाई ने परिवार के एक सदस्य पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed