फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग

Sun, 14 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों ने क्रास एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एक आरोपी बीएसएफ में जवान है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मूसाखिरिया निवासी वीरेंद्र सिंह और श्याम सिंह के बीच मेड़ काटने को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों ने फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। हालांकि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। वीरेंद्र ने श्याम सिंह, सतेंद्र, राघवेंद्र, गौतेंद्र सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। श्यामसिंह ने वीरेंद्र, शैलेंद्र, नरेंद्र और अमित के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने वीरेंद्र और श्याम सिंह को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। वीरेंद्र ने बताया कि सतेंद्र बीएसएफ का जवान है। वह फतेहगढ़ में रहता है। इस समय वह छुट्टी पर आया हुआ है। थाना प्रभारी संजीव राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। फायरिंग की बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed