फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला की मौत में पति सहित पांच ससुरालीजनों पर मुकदमा

महिला की मौत में पति सहित पांच ससुरालीजनों पर मुकदमा

Sun, 14 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद)। महिला की संदिग्ध हालातों में हुई मौत के मामले में पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरामपुर निवासी राधा पुत्री पूरनलाल अग्निहोत्री की शादी मोहम्मदाबाद के गांव नीबकरोरी निवासी आशुतोष दुबे के साथ 16 जनवरी 2017 को हुई थी। 12 अक्तूबर की रात राधा की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई थी। मामले में बहन रुचि ने राधा के पति आशुतोष, ससुर ब्रह्मानंद, जेठ आनंद दुबे, जेठानी क्षमादेवी, सास रज्जो देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज में बाइक की मांग को लेकर राधा को ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब राधा ने मायके वालों को दी तो उन्होंने ससुरालीजनों से बात कर मामले को शांत करने का प्रयास किया था। कुछ समय बाद फिर से राधा का उत्पीड़न होने लगा। 12 अक्तूबर की रात ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed