{"_id":"5b6b37fa4f1c1bb24b8b784d","slug":"153375333018-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत, बहन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत, बहन घायल
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के नगला जोधा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से कालेज जा रहीं स्कूटी सवार सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने बड़ी बहन को मृत घोषित कर दिया। वहीं छोटी बहन को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
कुइंयाधीर गांव निवासी शिवकुमार की पुत्रियां दीपिका (20) और दिव्या (18) बाबू सिंह डिग्री कालेज नवाबगंज में पढ़ती थीं। दीपिका बीएसी द्वितीय वर्ष और दिव्या बीएससी प्रथम वर्ष में थीं। बुधवार को दोनों स्कूटी से कालेज जा रही थीं। सुबह नगला जोधा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित शाक्य ने दीपिका को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देख दिव्या को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। दीपिका स्कूटी चला रही थी। देर शाम तक परिजनों ने मामले की तहरीर थाने में नहीं दी।
हेलमेट लगाए होती तो बच जाती दीपिका
दीपिका बिना हेलमेट के स्कूटी चला रही थी। ट्रैक्टर की टक्कर से दीपिका के सिर में ही ज्यादा चोट आई। डॉ. सुमित शाक्य का कहना था कि दीपिका के सिर में अधिक चोट आने से मौत हो गई। दीपिका अगर हेलमेट लगाए होती तो उसकी जान बच जाती। वहीं दिव्या के भी सिर में ही चोट आई है। उसकी भी हालत गंभीर है। ब्यूरो