{"_id":"5b33d5264f1c1b6a4d8b8d57","slug":"153012355819-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशी और जेई के बीच रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंशी और जेई के बीच रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर हुआ विवाद
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। कोतवाली में मुंशी और बिजली विभाग के जेई के बीच बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। कोतवाल के आने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
बिजली विभाग के जेई संदीप कुमार ने मंगलवार को बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई जगह बिजली चोरी पकड़ी। जेई ने केबल कब्जे में लेकर अपने कर्मचारी से तहरीर कोतवाली भिजवा दी। कर्मचारी तहरीर लेकर कोतवाली गया तो मुंशी ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।
कहा कि मुकदमे के वादी को यहां पर आना होगा। कोतवाल के आदेश के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कर्मचारी ने इसकी जानकारी जेई को दे दी। कुछ समय बाद जेई भी कोतवाली पहुंच गए। यहां पर रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर दोनों भिड़ गए। इसकी जानकारी होने पर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने मामले को शांत कराया। इसके बाद ही बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई।